तेल रिसाव क्षेत्र में मछली पकड़ने पर रोक
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार एनओएए की ओर जारी में बयान में कहा गया,"तेल कुंए से हुए रिसाव की वजह से क्षेत्र में कम से कम 10 दिनों के लिए मछली पकड़ने पर रोक लगा दी गई है।"
बयान में बताया गया है कि एनओएए विशेष तौर पर अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन राज्यों के साथ मिलकर समुद्री खाद्य पदार्थो की सुरक्षा को लेकर जुटा है।
गौरतलब है कि 22 अप्रैल को 'ब्रिटिश पेट्रोलियम' (बीपी) के एक तेल कुंए में आग लगने के बाद विस्फोट हुआ था जिसके बाद से वहां तेल का रिसाव हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications