अल सल्वाडोर में 6 लोगों की हत्या
सैन सल्वाडोर, 3 मई (आईएएनएस)। अल सल्वाडोर में पांच बंदूकधारियों ने फुटबाल मैच देख रहे छह लोगों की हत्या कर दी। गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल भी हो गया।
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शनिवार को ओलोकुल्टा नगर में हुई। यह सैन सल्वाडोर से 22 किलोमीटर की दूरी पर है।
अधिकारियों ने बताया कि तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई जबकि दो लोगों ने बाद में दम तोड़ दिया। एक व्यक्ति की सर्जरी के दौरान मौत हो गई। गोलीबारी करने वाले आपराधिक गिरोह के बताए गए हैं। हत्याओं के पीछे मकसद का पता नहीं चल पाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications