बिहार में नक्सलियों ने विद्यालय भवन उड़ाया
पुलिस के अनुसार मोंगिया गांव में 20-25 नक्सलियों ने धावा बोलकर राजकीय प्राथमिक विद्यालय भवन में विस्फोटक लगाकर उड़ा दिया।
पालीगंज थाना के प्रभारी आनंद कुमार ने सोमवार को बताया कि इस घटना में विद्यालय भवन का एक कमरा क्षतिग्रस्त हो गया है तथा कागजात बर्बाद हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है तथा मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी गई है।
उल्लेखनीय है कि नक्सली इस वर्ष राज्य के विभिन्न जिले के 10 से ज्यादा विद्यालय भवनों को उड़ा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications