रायबरेली जेल में झड़प, 6 घायल
उप जेलर काशी प्रसाद के नेतृत्व में रविवार देर रात जेलकर्मी बैरकों का निरीक्षण कर रहे थे, जिससे नाराज होकर कैदियों के एक समूह ने उनके साथ मारपीट की।
रायबरेली के अपर पुलिस अधीक्षक शालिग राम ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि कैदियों ने उप जेलर से कहासुनी करने के बाद धक्का-मुक्की शुरू कर दी। उन्हें बचाने आए जेलकर्मियों के साथ भी कैदियों ने मारपीट की।
राम ने कहा कि हाथापाई की घटना के बाद जेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications