लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
प्रश्नकाल के दौरान 10वीं लोकसभा के सदस्य ए. जयमोहन के निधन पर सदन में शोक जताए जाने के बाद जैसे ही लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार ने प्रश्न पूछने के लिए दीपा दासमुंशी का नाम पुकारा वैसे ही समाजवादी पार्टी (सपा), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य अपने स्थानों पर खड़े हो गए और अपनी-अपनी मांगों को लेकर हंगामा करने लगे।
हंगामे व शोरगुल के बीच दासमुंशी ने अपना सवाल पूछा। हंगामे व शोरगुल के कारण यह स्पष्ट नहीं हो सका कि विपक्षी सदस्य किस बात पर हंगामा कर रहे थे।
जैसे ही ग्रामीण विकास राज्यमंत्री प्रदीप जैन ने दासमुंशी के सवाल का जवाब दिया, वैसे ही लोकसभाध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी। इससे पहले उन्होंने सदस्यों से प्रश्न काल सुचारू रूप से चलने देने का बार-बार आग्रह किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications