मेक्सिको में 22 की हत्या
मेक्सिको सिटी, 3 मई (आईएएनएस)। मेक्सिको में हिंसक वारदातों में 22 लोग मारे गए। अकेले चिहुआहुआ राज्य में 17 लोग मारे गए जबकि नुएवो लियोन में एक संगीत समारोह के दौरान हुड़दंग में पांच लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार चिहुआहुआ में अभियोजक कार्यालय ने रविवार को बताया कि किउदाद जुआरेज शहर के एक बार में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई।
किउदाद जुआरेज में ही बंदूकधारियों ने तीन युवकों की उस समय हत्या कर दी जब वे अपनी कार में बैठकर फुटबाल मैच देख रहे थे।
पुलिस का कहना है कि चिहुआहुआ और चाउथेमोक को जोड़ने वाले राजमार्ग पर उन पांच लोगों के गोलियों से छलनी से शव बरामद किए गए जिनका शनिवार को अपहरण कर लिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications