नदियों में जल प्रवाह प्रभावित होने की आशंका
इसके संभावित प्रभावों में नदी की हाइड्रोलजी में परिवर्तन, मलबे के उत्पादन में वृद्घि और नीचे की ओर क्षेत्रों में नदी में गाद जमा होना शामिल है।
जून, 2008 में आरंभ की गई जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय कार्य योजना में हिमालयी पारिप्रणाली को बनाए रखने हेतु राष्ट्रीय मिशन शामिल है। वाडिया इंस्टीटूट ऑफ हिमालयन जिओलॉजी, देहरादून में हिमालयी हिमनदों पर एक नया अनुसंधान केंद्र स्थापित किया गया है। इस मिशन और केंद्र का उद्देश्य हिमालयी हिमनदों से संबंधित मुद्दों को हल करना है।
सरकार ने हिमालयी पारिप्रणाली को बनाए रखने हेतु दिशानिर्देश और श्रेष्ठ पद्धतियां तैयार की है, जिसके लिए हिमालय क्षेत्र की सभी राज्य सरकारों को प्रतिभागी बनाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications