तालिबानी दावे के सबूत नहीं : न्यूयार्क पुलिस (लीड-1)
न्यूयार्क, 3 मई (आईएएनएस)। न्यूयार्क पुलिस का कहना है कि टाइम स्क्वे यर पर विफल आतंकवादी हमले की साजिश रचने संबंधी पाकिस्तान के तालिबानी संगठन के दावे को सच मानने के फिलहाल कोई सबूत नहीं है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पुलिस आयुक्त रेमंड कैली ने रविवार को संवाददाताओं को बताया, "तालिबान के एक आतंकवादी ने इंटरनेट के जरिए टाइम्स स्क्वे यर पर हमले की साजिश रचने का दावा किया है। हमारे पास इसी सही मानने के कोई सबूत नहीं है।"
इससे पहले वेबसाइट 'यू ट्यूब पर' पाकिस्तान में मौजूद संगठन 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' से जुड़े आतंकवादी कारी हुसैन महसूद ने एक वीडियो में यह दावा किया किया था कि यह हमला संगठन के दो प्रमुख सदस्यों की हत्या के बदले में किया जाने वाला था। उसके अनुसार ये दोनों गत अप्रैल में मारे गए थे।
कैली ने कहा कि अधिकारी इस वीडियो की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य पेंसिलवेनिया में पकड़े गए एक संदिग्ध पर्यटक से पूछताछ के लिए जांच अधिकारी पहुंचेंगे।
उल्लेखनीय है कि न्यूयार्क के मशहूर टाइम्स स्क्वे यर के पास खड़ी एक कार से शनिवार रात बम बरामद किया गया था। मामले की जांच चल रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications