करूणानिधि मिलेंगे सोनिया-मनमोहन से
केंद्रीय संचार मंत्री ए. राजा से संबंधित 2जी स्पेक्ट्रम विवाद को लेकर चल रहे हंगामे के बीच करूणानिधि की सोनिया और मनमोहन से यह मुलाकात हो रही हैं। ऐसे में यह संभावना जताई जा रही है कि वह ताजा विवाद पर दोनों नेताओं से बातचीत करेंगे।
करूणानिधि ने रविवार को संकेत दिया था कि उनकी पार्टी 2जी स्पेक्ट्रम विवाद के मद्देनजर विपक्ष की ओर से राजा के इस्तीफे की मांग को स्वीकार नहीं करेगी। विपक्ष द्वारा राजा के इस्तीफे की मांग के बारे में पूछे जाने पर करूणानिधि ने पत्रकारों से कहा था, "मैं यहां आपको खुशखबरी देने नहीं आया हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications