हैदराबाद में लश्कर का आतंकी गिरफ्तार
शहर के पुलिस आयुक्त ए. के. खान ने कहा कि 34 वर्षीय मोहम्मद जिया उल हक की योजना हैदराबाद के भीड़-भाड़ वाले इलाके में विस्फोट करने की थी। इस बारे में हाल के दिनों में जानकारी मिली थी।
आंध्र प्रदेश के अदिलाबाद जिले के रहने वाले जिया को कर्नाटन की सीमा से लगे क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
संभावित आतंकवादी हमले की सूचना के बाद पिछले कुछ दिनों से जारी अभियान के दौरान इसकी गिरफ्तारी की गई।
जिया के पास से चीन में बने दो ग्रेनेड, एक 7.4 बोर की चीनी पिस्तौल और छह राउंड गोलियां बरामद किया गया। उसके पास से मोबाइल फोन को जब्त किया गया।
पुलिस ने दावा कि जिया ने पाकिस्तान में प्रशिक्षण लिया है और उसकी योजना शहर में बड़ा धमाका करने की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications