कृत्रिम तरीके से जुड़वां बच्चों की मां बनने के मामले बढ़े
चिकित्सकों ने कहा कि एक साथ कई बच्चों के जन्म के दौरान मौतों का खतरा पांच गुना होने, असमय जन्म या अन्य समस्याओं के खतरों के बावजूद दंपति यह जोखिम उठा रहे हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार स्वास्थ्य क्षेत्र की छूटों में कटौती के कारण एक आईवीई की लागत करीब 1500 डॉलर हो गई है। इस कारण कई लोग खासकर आर्थिक तंगी झेल रहे दंपति दोबारा इस प्रक्रिया का खर्च उठाने से बचने के लिए एक साथ कई भ्रूण स्थापित करने पर जोर देते हैं।
मेलबर्न के मोनैश आईवीई के अंतर्राष्ट्रीय निदेशक गैब कोवैक्स ने कहा, "कई दंपति कहते हैं कि वे इसके खतरे को समझते हैं लेकिन वे कई बार और इस प्रक्रिया का खर्च नहीं उठा सकते।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications