कर्नाटक के पूर्व मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज
शिमोगा के रहने वाले वेंकटेश मूर्ति की 33 वर्षीय पत्नी चंद्रावती ने रविवार देर शाम मुकदमा दर्ज कराने से पहले अपने वकील के साथ राज्य के पुलिस महानिदेशक अजय कुमार से मुलाकात की।
सहायक उपनिरीक्षक टी. शिवारूद्रैया ने आईएएनएस से कहा, "हमें चंद्रावती की ओर से एक शिकायत मिली है जिसमें हलप्पा पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। शिकायत के आधार पर हमने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।"
शिमोग के बजाए बेंगलुरू में मामला दर्ज कराए जाने के बारे में पूछे जाने पर मूर्ति ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "हमें स्थानीय पुलिस पर भरोसा नहीं है। इसलिए हम यहां आए हैं।"
उल्लेखनीय है कि एक कन्नड़ समाचार पत्र ने रविवार को अपनी एक खबर में इस प्रकार के संकेत दिए थे कि हलप्पा ने अपने एक मित्र की पत्नी का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया है। इस रपट में न तो हलप्पा का नाम था न ही यह जिक्र था कि घटना कब की है।
हलप्पा ने इन आरोपों का खंडन करते हुए रविवार को ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications