कागज का पुनर्चक्रण करवाएगा हिमाचल प्रदेश

सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में कहा, "प्रदेश में कागज के वैज्ञानिक प्रबंधन के लिए सभी 12 जिलों में जल्द ही पुनर्चक्रण इकाइयां लगाई जाएंगी। इनमें तैयार किया गया कागज दफ्तरों के उपयोग के लिए फाइलों के मुख्यपृष्ठ बनाने में उपयोग किया जाएगा।"

प्रवक्ता ने कहा कि इस तरह की इकाइयां लगाने का निर्णय प्रदेश सचिवालय में लगी इकाई के सफल परीक्षण के बाद लिया गया है।

सरकार प्रदेश में प्लास्टिक कचरे के निपटारे के लिए इसे नागरिक संस्थाओं के जरिए खरीदने की योजना पहले ही घोषित कर चुकी है।

इस योजना के तहत सरकार प्लास्टिक कचरे को नागरिक संस्थाओं के जरिए तीन रुपये प्रति किलो की दर से खरीदेगी।

सरकार पंचायतों, नागरिक संस्थाओं और व्यक्तियों को उनके क्षेत्रों से प्लास्टिक कचरा इकट्टा करवाने के लिए वित्तीय मदद मुहैय्या कराएगी।

सरकार ने 2 अक्टूबर 2009 से प्लास्टिक बैग के उपयोग पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+