खाड़ी देशों के स्कूलों को मिली अच्छी सफलता
तिरुवनंतपुरम में एसएसएलसी के परिणामों की घोषण करते हुए शिक्षा मंत्री एम. ए. बॉबी ने कहा कि सफलता का कुल प्रतिशत 90.72 है।
बॉबी ने कहा, "कक्षा 10 की परीक्षा में लगभग 4.5 लाख छात्र शामिल हुए थे।"
बोर्ड से संबद्ध खाड़ी देशों के स्कूलों ने इस परीक्षा में शत प्रतिशत सफलता हासिल की है। यह सफलता हासिल करने वाले स्कूलों में मॉडल स्कूल (दुबई) इंडियन स्कूल (फुजैरिहा), गल्फ मॉडल स्कूल ( दुबई), न्यू इंडियन मॉडल स्कूल ( दुबई), एमईएस इंडियन स्कूल (दोहा), सहित विभिन्न स्कूल शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications