देश में बाल शोषण के मामले बढ़े : तीरथ
तीरथ ने राज्यसभा में सोमवार को बताया, "राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) द्वारा प्राप्त शिकायतों के मुताबिक पिछले तीन सालों के दौरान बाल शोषण के मामले काफी बढ़े हैं। इसके तहत 2007-08 में 35 , 2008-09 में 115 और 2009-2010 के दौरान 222 मामले प्राकश में आए।
रिपोर्ट के मुताबिक 2007-08 से 2009-10 के बीच बाल शोषण के मामलों में 187 की वृद्धि हुई।
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की स्थापना मार्च 2007 में की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications