पाक संगठन ने रची थी न्यूयार्क को दहलाने की साजिश !
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार वेबसाइट 'यू ट्यूब पर' पाकिस्तान में मौजूद 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' ने एक वीडियो में यह दावा किया है। यह वीडियो अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के हाथ लगा है।
वीडियो में एक आतंकवादी ने दावा किया है कि यह हमला संगठन के दो प्रमुख सदस्यों की हत्या के बदले में किया जाने वाले था। उसके अनुसार ये दोनों इस साल अप्रैल में मारे गए थे। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
उल्लेखनीय है कि न्यूयार्क के मशहूर टाइम्स स्क्वोयर के पास खड़ी एक कार से शनिवार रात बम बरामद किया गया था। मामले की जांच चल रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications