प्रसारण प्राधिकरण का गठन करेगी सरकार
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि प्रसारण के मामलों की देखरेख के लिए प्रसारण प्राधिकरण के गठन की योजना बना रही है।
उन्होंने कहा कि विषयवस्तु सिर्फ मुद्दा नहीं है। यह नया प्राधिकरण मीडिया की टीआरपी और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के मामलों को भी देखेगा।
अंबिका सोनी ने बताया कि इस नई संस्था का नाम भारतीय प्रसारण प्राधिकरण रखने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए एक कार्य बल का गठन किया जा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications