नक्सलियों से निपटने में राज्यों की भूमिका अहम : चिदंबरम

केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि नक्सलियों के खतरे से निपटना राज्य सरकारों की प्रमुख जिम्मेदारी है। यह बात उन्होंने आंतरिक सुरक्षा के मामले में संसदीय समिति को दिए बयान में कही है।

आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक चिदंबरम ने कहा है कि त्वरित विकास और अनवरत पुलिस कार्रवाई सरकार की नक्सलियों से निपटने की नीति के दो स्तंभ हैं।

उन्होंने कहा कि दोनों मोर्चो पर राज्य सरकारों की जिम्मेदारी प्रमुख है, हालांकि केंद्र सरकार की भूमिका भी महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा, "पुलिस कार्रवाई के मोर्चे पर केंद्र सरकार राज्यों को केंद्रीय बल मुहैया करा रही है, लेकिन उनके अभियानों का नेतृत्व करना राज्यों के पुलिस अधिकारियों का काम है।"

संसदीय समिति से चिदंबरम ने कहा, "अभियानों की सफलता, अभियान का नेतृत्व करने वाले और उन्हें योजनाबद्ध करने वाले अधिकारियों की कुशलता पर निर्भर है।"

साथ ही गृह मंत्री ने इन आरोपों को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि केंद्रीय बलों के पास अच्छे हथियार नहीं हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+