हकीमुल्लाह महसूद ने दी अमेरिका में आतंकी हमले की धमकी
समाचार एजेंसी डीपीए ने अमेरिका स्थित इंटेल सेंटर के हवाले से खबर दी गई है कि तहरीक-ए तालिबान पाकिस्तान द्वारा जारी नौ मिनट के वीडियो संदेश में कहा गया है, "समय बहुत नजदीक है।" जब उसके लड़ाके अमेरिका के विभिन्न शहरों में हमला करेंगे।
वीडियो में हकीमुल्लाह ने कहा, "हमारे फिदायिन (लड़ाके) अमेरिका में बहुत घातक हमला करेंगे।" कथित तौर पर यह संदेश चार अप्रैल को जारी किया गया है।
इंटेल सेंटर के मुताबिक यह वीडियो विश्वसनीय है और इसे तहरीक-ए-तालिबान के अधिकरियों द्वारा जारी किया गया है।
उल्लेखनीय है कि ऐसी खबरें आ रहीं थीं कि अमेरिका द्वारा जनवरी में किए गए एक ड्रोन हमले में हकीमुल्लाह महसूद की मौत हो गई है लेकिन तालिबान ने इस तरह की खबरों को खारिज कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications