गूगल के वेलेंटाइन डे लोगो रहे सबसे आकर्षक
वेबसाइट टेलीग्राफ डॉट को डॉट यूके के मुताबिक लोपेज ने कहा, "हमलोगों की एकरसता दूर करने के लिए हमेशा कलात्मक विविधता से पूर्ण लोगो बनाने की कोशिश करते हैं, साथ ही नई चीजें लाकर लोगों में नई ऊर्जा लाने की कोशिश करते हैं।"
उन्होंने कहा कि हमारे ज्यादातर लोगो पहले कागज के नैप्किनों पर तैयार हो जाते हैं। हम खुलेपन के साथ हर जगह से आइडिया लेते रहते हैं।
लोपेज कहते हैं कि वेलेंटाइन डे के लोगो उनके सबसे पसंदीदा लोगो में से एक हैं। वे कहते हैं कि ये उनके लिए बड़ी चुनौती नहीं होती। एक साथ कई क्षमतावान और कलात्मक प्रतिभा के धनी लोग लगातार नई चीजें खोजते रहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज एजेंसी।












Click it and Unblock the Notifications