पूरी तरह से मुक्त नहीं हुए हैं अंसारी और अहमद
फहीम अंसारी मुंबई के गोरेगांव का रहने वाला है जबकि सबाउद्दीम अहमद बिहार के मधुबनी जिले का निवासी है। मुंबई हमलों की सुनवाई के दौरान सोमवार को विशेष अदालत ने दोनों को बरी दिया।
उल्लेखनीय है कि 36 वर्षीय फहीम अंसारी प्रतिबंधित संगठन स्टुडेंट इस्लामिक मुवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) का सदस्य था। अंसारी के साथ-साथ सबाउद्दीन अहमद पर 31 दिसंबर 2007 को उत्तर प्रदेश के रामपुर में स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ)के शिविर पर हमला करने का आरोप है। इस हमले में सात जवानों की मौत हो गई थी।
रामपुर में किए गए हमले में उत्तर प्रदेश की एक अदालत में दोनों के खिलाफ मामला चल रहा है।
इसके अलावा अहमद पर नेपाल में लश्कर के गुप्त ठिकानों का प्रबंध करने और आतंकवादियों को भारत में प्रवेश कराने का आरोप है।
रामपुर में हुए हमले के लिए अंसारी और अहमद को फरवरी, 2008 में उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इससे पहले दोनों पर मुंबई से संबंधित जानकारी लश्कर को मुहैया कराने का आरोप लगाया जा चुका था।
अहमद और अंसारी द्वारा लश्कर को मुहैया कराई गई जानकारियों की मदद से ही अजमल आमिर कसाब और उसके नौ साथियों ने मुंबई हमले को अंजाम दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications