उत्तर भारत में बारिश के आसार
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में आगामी 24 घंटों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश होने के आसार जताए हैं। पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में वर्षा की संभावना है।
उधर, मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर के राज्यों सहित पश्चिम बंगाल, झारखण्ड और बिहार में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की है।
उत्तर-पश्चिम में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा मध्य, पूर्वी और तटीय इलाकों में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव आने वाला नहीं हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications