एचडीएफसी का मुनाफा 26.3 प्रतिशत बढ़ा
हालांकि इसी अवधि में कंपनी की कुल आय 3,153.61 करोड़ रुपये से घटकर 2,899.3 करोड़ रुपये हो गई है।
वित्तीय वर्ष 2009-10 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 23.8 प्रतिशत बढ़कर पिछले साल के 2,282.5 करोड़ से बढ़कर 2,826.5 करोड़ रुपये हो गया। इसी दौरान कंपनी की आय पिछले साल के 11,017.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 11,360 करोड़ रुपये हो गई है।
कंपनी की प्रति शेयर कमाई 2008-09 के 80.10 रुपये से बढ़कर 98.80 रुपये हो गई।
कंपनी ने प्रति शेयर 36 रुपये का लाभांश घोषित किया है। साथ ही कंपनी के शेयर को पांच हिस्सों में बांटने का फैसला किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications