मप्र में विशेष सत्र का बहिष्कार करेगी कांग्रेस
कांग्रेस विधायक दल की सोमवार को हुई बैठक मे कहा गया कि विशेष सत्र राज्य पर किसी तरह की आपदा, संकट या किसी विशेष प्रस्ताव को पारित कराने के लिए बुलाया जाता है। वर्तमान में ऐसी कोई स्थिति नहीं है, लिहाजा इस सत्र का बुलाना संवैधानिक नहीं है। सभी विधायकों ने एकमत से इस सत्र के बहिष्कार के निर्णय पर मुहर लगा दी।
कांग्रेस विधायक दल के उपनेता चौधरी राकेश सिंह ने आईएएनएस से चर्चा के दौरान कहा कि आज जो गंभीर समस्याएं राज्य में मौजूद हैं उन पर सरकार चर्चा कराने से बच रही है। जब सत्र में सवाल-जवाब नहीं होंगे तो ऐसे सत्र का मतलब क्या है।
गौरतलब है कि प्रदेश का विधानसभा का विशेष सत्र 11 मई से शुरूहो रहा है। पूर्व में इस सत्र में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के आने का कार्यक्रम था मगर वह निरस्त हो गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications