मुंबई हमले ने हमारे गर्व को झकझोरा : पाटील
पाटील ने संवाददाताओं से कहा, "मुंबई हमले ने हमारे गर्व को झकझोर दिया और हमने फैसला किया कि हम किसी को नहीं छोड़ेंगे। मैं फैसले का स्वागत करता हूं।"
कसाब को हत्याओं और भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने सहित 86 मामलों में दोषी ठहराया गया जबकि दो भारतीय आरोपियों को बरी कर दिया गया।
फहीम अंसारी और सबाउद्दीन अहमद को बरी किए जाने पर पाटील ने कहा, "उन दोनों को संदेह का लाभ मिल गया।"
पाटील ने कहा कि अंतिम फैसले के बाद सरकार मामले पर उपयुक्त कदम उठाएगी।
इससे पहले विशेष सरकारी वकील उज्ज्वल निकम ने कहा कि वह सरकार को अंसारी और अहमद को बरी किए जाने को चुनौती देने की सिफारिश करेंगे क्योंकि दोनों कुख्यात आतंकवादी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications