रिसेप्शन पार्टी के दौरान झड़प, 2 मरे

पुलिस ने बताया कि घटना राजधानी के कमला मार्केट इलाके में रविवार देर रात हुई। मृतकों की पहचान अल्तामूस (23)और सैयद अब्दुल (55) के रूप में की गई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "अल्तामूस एक विवाह समारोह में गया था जहां उसे पटाखा फोड़ने को लेकर सलमान के साथ झड़प हो गई।"

अधिकारी ने बताया, "समारोह के दौरान सलमान और अल्तामूस के बीच पटाखा फोड़ने को लेकर बहस हो गई। सलमान कथित तौर पर अल्तामूस को चाकू मार दिया।"

घटना के बाद तत्काल अल्तामूस को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया, "इस घटना से आहत अब्दुल को दिल का दौरा पड़ा और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।"

पुलिस ने सलमान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+