भारतीयों पर हो रही हिंसा रोकेंगे: आस्ट्रेलिया
भारतीय उद्योग परिसंघ की एक बैठक में पत्रकारों से बातचीत में सर्न ने कहा, "हम उन सभी भारतीय छात्रों का स्वागत करते है, जो बड़ी संख्या में आस्ट्रेलिया आते हैं। आस्ट्रेलिया नस्लवादी देश नहीं है, हम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराते हैं।"
उन्होंने कहा, "हिंसा सभी देशों में होती है, हम सख्त उपाय करके हिंसा की समाप्ति सुनिश्चित करेंगे।"
आस्ट्रेलिया के शिक्षा कारोबार में विदेशी छात्रों का हिस्सा 15-18 अरब डॉलर है। उन्होंने कहा कि भारतीय छात्रों पर हमलों के कारण हमारी कम कीमत पर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने वाली छवि धूमिल हो रही है।
आस्ट्रेलिया में कुल विदेशी छात्रों में भारतीय छात्रों की संख्या दूसरी सबसे ज्यादा है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने आस्ट्रेलिया में रह रहे छात्रों को रात में सफर न करने और समूहों में रहने की सलाह जारी की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications