पूर्व मंत्री के खिलाफ बलात्कार के आरोपों की जांच सीआईडी करेगी
हलप्पा पर लगे कथित आरोपों के संबंध में रविवार को मीडिया में खबरें आने के बाद उनको खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री का पद छोड़ना पड़ा।
येदियुरप्पा ने पत्रकारों को बताया, "मैंने सीआईडी जांच का आदेश देने का फैसला किया है। सच सामने आएगा"
विपक्षी दल कांग्रेस का आरोप है कि केवल केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की जांच से ही सच सामने आ सकता है। पार्टी ने राज्य में कई स्थानों पर रैलियां की।
हलप्पा की गिरफ्तारी और मामले को सीबीआई के हवाले करने की मांग को लेकर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेंगलुरू में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना दिया।
कांग्रेस की मांग को खारिज करते हुए येदियुरप्पा ने कहा कि कांग्रेस बदले की राजनीति कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications