निरुपमा के लिए न्याय की अपील

आयोग की अध्यक्ष गिरिजा व्यास ने कहा, "निरुपमा की मौत के मामले में हमने कोडरमा जिला पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।" उन्होंने कहा कि इस मामले की सुनवाई त्वरित न्यायालय में होनी चाहिए।

झारखण्ड के कोडरमा स्थित आवास में 29 अप्रैल को निरुपमा मृत पाई गई थीं। इस बात की आशंका है कि उनकी हत्या की गई थी। निरुपमा के दोस्त दोषियों के लिए सख्त सजा की अपील कर रहे हैं।

निरुपमा (23) कथित तौर पर नई दिल्ली में एक युवक से प्रेम करती थीं। वह 19 अप्रैल को कोडरमा आई थी और उन्हें 28 अप्रैल को दिल्ली लौटना था। कहा जा रहा है कि निरुपमा के प्रेम संबंधों से उसके अभिभावक नाराज थे।

निरुपमा ने दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) से पत्रकारिता की पढ़ाई की थी। आईआईएमसी में दिवंगत पत्रकार के साथ पढ़ाई कर चुके रणवीर सिंह ने कहा, "पहले दिन से ही इस बात को लेकर आशंका व्यक्त की जा रही थी कि निरुपमा के माता-पिता ने उसकी हत्या कर दी है। दरअसल वह अन्य जाति के एक लड़के से शादी करना चाहती थी। इस हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। "

निरुपमा की एक अन्य मित्र सुनीता ने कहा कि यदि यह 'सम्मान के लिए हत्या' है तो उसके अभिभावकों को सजा मिलनी चाहिए।

विभिन्न सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट पर भी निरुपमा की संदिग्ध मौत के मामले में न्याय के लिए लोग अभियान चला रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+