आस्ट्रेलिया में भारतीय को 8 महीने की कैद
आस्ट्रेलियाई समाचार पत्र 'द एज' के मुताबिक आठ जनवरी को जसप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया था कि जब उसने अपनी कार को अपने घर के पास बनी पार्किं ग में रोका तो उसे जलते हुए पाया। इस घटना में उसके हाथ, पैर, गले और चेहरे जल गये थे।
मेलबर्न मजिस्ट्रेट न्यायालय में कहा गया कि सिंह छुट्टियों पर भारत जाने के लिए बीमा राशि का दावा करना चाहता था।
न्यायालय में कही गई बातों की जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ल्यूक डेवलिन ने कहा कि "वह स्थितियों को समझ नहीं पाया और धमाके से उठी भाप की लपटों में आ गया।"
बचाव पक्ष के वकील पाल मेक्कलर ने कहा कि सिंह अपने व्यापार में आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहा था इसलिए उसने कार जलाकर बीमा की राशि हासिल करने की योजना बनाई।
प्रमुख उप मजिस्ट्रेट फेलिसिटी ब्रूग्टन ने कहा कि सिंह का व्यवहार पूर्व नियोजित था। उन्होंने कहा कि सिंह के नस्लीय हिंसा से पीड़ित होने का दावा करने से भारत और आस्ट्रेलिया में तनाव पैदा हो गया था।
ब्रूग्टन ने कहा कि यदि सिंह ने अपना अपराध स्वीकार नहीं किया होता तो उसे 15 महीने की सजा दी जाती।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications