इंग्लैंड में खानाबदोशों की बस्ती का विरोध
ब्रिटिश समाचार पत्र 'डेली मेल' ने एक ग्रामीण के हवाले से बताया कि यहां के निवासियों ने मानव श्रृंखला बनाकर खानाबदोशों का विरोध किया। खानाबदोश लोग शुक्रवार को कथित रूप से साप्ताहिक अवकाश का फायदा उठाकर हरित क्षेत्र में प्रवेश करना चाह रहे थे।
अधिकारियों के अवकाश पर होने से खानाबदोश जाति के लोग यहां तंबू लगाना चाहते थे।
उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन में मई के पहले सोमवार को अवकाश रहता है। इस दिन को कर्मचारियों के अधिकारों के दिन के रूप में मनाया जाता है।
ग्रामीणों ने रविवार को कहा कि उन्होंने अपना लंबा साप्ताहिक अवकाश अपने कस्बे की रखवाली में बिताया। एक व्यक्ति ने बताया, "हम यहां चौबीसों घंटे रुकेंगे और तब तक रुकेंगे जब तक इसकी जरूरत है। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications