पश्चिम बंगाल में नक्सलियों ने एक की हत्या की
पश्चिम मिदनापुर जिले के झाड़ग्राम में नक्सलियों ने राम मांडी नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। जिले के पुलिस अधीक्षक प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि मांडी का शव झाड़ग्राम-बीनपुर मार्ग से बरामद किया गया।
पुलिस को संदेह है कि नक्सलियों के साथ मतभेद होने की वजह से मांडी की हत्या की गई है। शव के पास से ही नक्सलियों का एक पोस्टर भी बरामद किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications