आईपॉड के लिए युवक को अधमरा किया
इस घटना से आहत बच्चे की मां ने कहा है कि सरकार ने बच्चों को दंड देने के अधिकार अपने हाथ में लेकर बहुत बड़ी गलती की है।
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक टेलर मोलोए नाम के उस बच्चे का आईपॉड हासिल करने के लिए एक गैंग में शामिल कुछ शरारती किशोरों ने उसे बुरी तरह पीटा। टेलर दो दिनों तक कोमा में रहा। उसकी स्थिति इतनी खराब है कि वह सितंबर तक स्कूल जाने की स्थिति में नहीं है।
टेलर की मां जेरी मोलोए ने कहा,"सरकार ने माता-पिता से बच्चों को दंड देने का अधिकार छीन कर बहुत बड़ी गलती की है। इन बच्चों पर अगर उनके माता-पिता का नियंत्रण होता तो ये गैंग बनाकर किसी को इतनी बुरी तरह नहीं पीटते।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications