सच्चर समिति की सिफारिशों के क्रियान्वयन का विवरण पेश
अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सलमान खुर्शीद ने सोमवार को लोकसभा में सच्चर समिति की सिफारिशों पर सरकार की ओर से किए गए फैसलों पर अपने मंत्रालय द्वारा किए गए क्रियान्वयन का विस्तृत ब्योरा पेश किया। कुछ प्रमुख फैसले जिनका क्रियान्वयन हुआ है, वे इस प्रकार हैं।
* सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को अल्पसंख्यक बहुल जिलों में अधिक से अधिक शाखाएं खोलने का निर्देश दिया गया है। ऐसे जिलों में 2007-08 के दौरान 523, वर्ष 2008-09 के दौरान 537 नई और वर्ष 2009-10 के दौरान 699 नई शाखाएं खोली गईं।
* अल्पसंख्यक समुदाय को प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के तहत वर्ष 2008-09 में 82000 करोड़ रुपये और 2009-10 के दौरान 1,08,00 करोड़ रुपये प्रदान किए गए।
* अल्पसंख्यकों के ऋण संबंधी आवेदनों को स्वीकार या अस्वीकार करने संबंधी मामलों के निरंतर निरीक्षण के लिए अग्रणी बैंकों की जिला सलाहकार समितियों को निर्देश दिया गया है।
* अल्पसंख्यकों के शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए मदरसाओं के आधुनिकीकरण और निजी स्कूलों के ढांचागत विकास के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने जैसे कदम उठाए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications