धरती पर दशकों से आते रहे हैं 'एलियन'
उन्होंने दावा किया कि हमें नुकसान पहुंचाने के बजाय एलियंस के अंतरिक्षयानों ने हमें माइक्रोचिप की खोज करने और सूचना क्रांति लाने में मदद की है।
हॉकिन्स ने पिछले दिनों अपने एक बयान में कहा था कि, "यदि एलियन यहां आएं तो परिणाम उससे कहीं ज्यादा होगा जो किकोलंबस के अमेरिका पहुंचने पर हुआ था। यह अमेरिका के मूल निवासियों के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ।"
हॉकिन्स ने कहा था कि यदि इंसान एलियंस से संपर्क की कोशिश करते हैं तो वे हमें हमारे संसाधनों से बेदखल कर सकते हैं। हॉकिन्स ने एक लघु फिल्म के जरिए कहा था कि , "एलियंस अपनी किसी महायोजना के जरिए हमारे सौर मंडल का उपयोग कर सकते हैं और हमारी शिकायत चीटियों की टोली की शिकायत के समान होगी।"
हॉकिंस ने कहा था कि दूसरे ग्रहों के निवासी छोटे जानवरों के रूप में हो सकते हैं, लेकिन यह भी संभावना है कि वे खानाबदोश तथा उपनिवेश बनाने के लिए जीत की इच्छा रखने वाले भी हो सकते हैं।
हेलर ने कनाडियन प्रेस से कहा कि असलियत यह है कि एलियंस दशकों और संभावित रूप से सदियों से धरती पर आते रहे हैं। उन्होंने हमारा ज्ञान बढ़ाने में मदद की है। एलियंस से जुड़े विषयों के जानकार कनाडाई पूर्व रक्षा मंत्री ने हॉकिंस के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि एलियंस हमेशा धरती पर आते रहे हैं और उन्होंने हमारे तकनीकी विकास में योगदान दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज एजेंसी।












Click it and Unblock the Notifications