45 फीसदी से ज्यादा कोलंबियाई गरीबी के शिकार
बोगोटा, 3 मई (आईएएनएस)। कोलंबिया में जारी एक अधिकारिक रिपोर्ट की मानें तो यहां के 45.5 फीसदी लोग गरीबी का शिकार हैं मतलब गरीबी की मार झेल रहे लोगों की संख्या यहां दो करोड़ से भी अधिक है।
समाचार एजेंसी ईएफई ने कोलंबिया के सांख्यिकी कार्यालय की तरफ से जारी रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि पिछले साल लगभग दो करोड़ लोग गरीबी से प्रभावित थे जिनमें से 71 लाख लोग निराश्रित थे।
कोलंबिया की कुल जनसंख्या 4.37 करोड़ है।
सांख्यिकी के मुताबिक कोलंबिया के नागरिकों को गरीब माना जाता है। यहां पर लोगों की मासिक आय 143 डॉलर से कम आंकी गई है जबकि बेसहारा या निराश्रित लोग महीने में 61 डॉलर से कम राशि ही कमा पाते हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2008 से 2009 के बीच गरीबी में 0.5 फीसदी की कमी आई है जबकि इसी दौरान बेसहारा लोगों की संख्या 17.8 से गिरकर 16.4 फीसदी तक पहुंच गई है।
शहरों में गरीबी के आंकड़े देखे जाएं तो बुकरामनगा में सबसे कम गरीब हैं, यहां 18.5 फीसदी लोग गरीब हैं जबकि मैनीजैल्स में सबसे ज्यादा 45.4 फीसदी लोग गरीबी से जूझ रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications