2जी स्पेक्ट्रम घोटाले पर प्रधानमंत्री रुख स्पष्ट करें : एआईएडीएमके
राज्यसभा में एआईएडीएमके के नेता वी. मैत्रेयन ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि दूरसंचार मंत्री ए. राजा ने बार-बार बयान दिया है कि स्पेक्ट्रम आवंटन से जुड़े फैसलों से वह प्रधानमंत्री को अवगत कराते रहे हैं। इसलिए प्रधानमंत्री को इस बारे में अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।
उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री को सदन में आना चाहिए और अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।"
मैत्रेयन ने कहा कि इस कथित घोटाले से एक खरब रुपये का सरकार को नुकसान हुआ है।
उन्होंने कहा कि इस विषय पर राज्यसभा में चर्चा कराए जाने के लिए उन्होंने प्रश्नकाल स्थगित करने का नोटिस दिया था, जिसे अस्वीकार कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. करूणानिधि पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि राजा इस्तीफा नहीं देंगे। ऐसे में प्रधानमंत्री को स्पष्टीकरण देना चाहिए।
उल्लेखनीय है स्पेक्ट्रम घोटाले को लेकर सोमवार को संसद के दोनों सदनों में जोरदार हंगामा हुआ और कार्यवाही भी बाधित हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications