चीनी आवास नीति से तलाक बढ़ने की आशंका
बीजिंग, 3 मई (आईएएनएस)। चीन की नई आवास नीति के कारण तलाक की दर बढ़ने या विवाह को स्थगित करने की घटनाएं बढ़ सकती हैं। 'इकोनॉमिक इंफारमेशन डेली' की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
चीन की सरकार ने 15 अप्रैल को नई आवास नीति घोषित की, इसके तहत किसी परिवार को अपने दूसरे घर की खरीद पर अग्रिम भुगतान की दर 40 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दी गई है और उस पर ब्याज मानक ब्याज दर का 1.1 गुना होगा।
परिवार के तीसरे घर के लिए अग्रिम भुगतान की दर और उस पर ब्याज की दर और भी बढ़ा दी गई है।
मध्य चीन के हुनान प्रांत के एक दंपति ने पाया कि नए नियमों के तहत 720,000 युनान कीमत वाले फ्लैट के लिए करीब 150,000 युनान की अतिरिक्त रकम चुकानी होगी।
एक रियल स्टेट एजेंट ने उनको 150,000 युनान की रकम बचाने के लिए तलाक लेने की सलाह दी।
ऐसे ही स्थिति का सामना करने वाले कुछ लोगों के अपने विवाह को टालने और एकल के तौर पर पुराने फायदे को उठाने की भी आंशका है।
एक वकील ने दैनिक से कहा कि ऐसे गुप्त उद्देश्यों के लिए तत्काल तलाक और विवाह पर कानूनन रोक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications