निरुपमा की मौत मामले में महिला आयोग ने रिपोर्ट मांगी
आयोग की अध्यक्ष गिरिजा व्यास ने कहा, "लड़की मौत के मामले में हमने कोडरमा जिला पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। " उन्होंने कहा कि इस मामले की सुनवाई त्वरित न्यायालय में होनी चाहिए।
झारखण्ड के कोडरमा स्थित आवास में 29 अप्रैल को निरुपमा मृत पाई गई थीं। इस बात की आशंका है कि उनकी हत्या की गई थी।
निरुपमा (23) कथित तौर पर नई दिल्ली में एक युवक से प्रेम करती थीं। वह 19 अप्रैल को कोडरमा आई थी और उन्हें 28 अप्रैल को दिल्ली लौटना था। कहा जा रहा है कि निरुपमा के प्रेम संबंधों से उसके अभिभावक नाराज थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications