संयुक्त बैंक खातों में लोगों की रुचि घटी

ब्रिटेन में टेस्को बैंक द्वारा कराए गए एक नए अध्ययन के अनुसार अधिकांश आधुनिक जोड़े दो वर्ष से अधिक ऐसे खातों को नहीं चलाते और एक-तिहाई युवा जोड़े तो ऐसे खाते खुलवाते ही नहीं।

समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस' के अनुसार 56 प्रतिशत विवाहित अपनी वित्तीय स्वतंत्रता चाहते हैं और अपनी आय को साझा नहीं करते।

आय को साझा नहीं करने से कुछ लोग खुद को ठगा महसूस करते हैं क्योंकि अभी भी बहुत अधिक महिलाओं की आय अपने पतियों के बराबर या उनसे अधिक नहीं है।

निजी वित्तीय किताब सिकोनॉमिक्स के लेखक करेन पिने ने कहा, "इसलिए संयुक्त खातों की आवश्यकता है, इस पर सावधानी से चर्चा होनी चाहिए। लोग अपने पैसे के बारे में बात करने में अच्छे नहीं हैं इसलिए इस मामले में समस्याएं छिपी हो सकती हैं। अधिकांश लोग दूसरे को बिना कुछ बताए अपना धन खर्च करना चाहते हैं।"

लीड्स, पश्चिमी यार्कशायर के आधे से अधिक दंपति अपनी वित्तीय जिम्मेदारी को साझा करते हैं जबकि ब्राइटन होव, ईस्ट ससेक्स के 70 प्रतिशत लोग बैंक खातों को अलग रखते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+