अजमेर दरगाह विस्फोट : पुलिस ने चंद्रशेखर को हिरासत में लिया
जयपुर। स्थानीय एक अदालत ने शनिवार को अजमेर बम धमाके के मामले में गिरफ्तार आरोपी चंद्रशेखर बरोत को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। चंद्रशेखर को शुक्रवार को मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले की शुजालपुर तहसील के छापरी गाँव से राजस्थान एटीएस और सीबीआई की संयुक्त छापामार कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार को ही एटीएस ने मामले से जुड़े अन्य आरोपी देवेंद्र गुप्ता को धरदबोचा था।
गिरफ्तार अभियुक्त चन्द्रशेखर को अजमेर की एक अदालत में शनिवार को पेश किया गया, जहाँ से बारह दिन की पुलिस रिमांड पर उसे एटीएस को सौंप दिया गया।
एटीएस सूत्रों ने बताया दरगाह परिसर में हुए बम धमाके मामले में अभियुक्त मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले की शुजालपुर तहसील के छापरी गाँव के चन्द्रशेखर को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि चन्द्रशेखर को शुजालपुर तहसील में नवोदय स्कूल के नजदीक से गिरफ्तार किया गया।
सूत्रों के अनुसार चन्द्रशेखर की गिरफ्तारी देवेन्द्र गुप्ता से पूछताछ के बाद उससे मिली जानकारी के बाद बाद हुई। उन्होंने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है।













Click it and Unblock the Notifications