अजमेर दरगाह विस्फोट मामले में गिरफ्तारी
जयपुर। अजमेर शरीफ दरगाह में 2007 के विस्फोट के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। विस्फोट में तीन लोगों की मौत हुई थी। इस मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है।
देश-दुनिया की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
राजस्थान पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते ने मध्यप्रदेश से चंद्रशेखर नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बुधवार को गिरफ्तार किये गए आरोपी की तरह चंद्रशेखर भी एक हिंदू दक्षिणपंथी संगठन का सदस्य है।
11 अक्टूबर 2007 को ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में इस विस्फोट में तीन व्यक्ति मारे गए थे और 30 घायल हो गए थे। दरगाह में जियारत के लिए देश-विदेश से हजारों जायरीन आते हैं।













Click it and Unblock the Notifications