अजमेर दरगाह विस्फोट मामले में 1 गिरफ्तार
सूफी ख्वाजा मोइनुद्दीन चिस्ती की दरगाह के एक अहाते, अहाता-ए-नूर के पास शाम लगभग 6.15 बजे हुए विस्फोट में तीन लोग मारे गए थे और कम से कम 30 घायल हो गए थे।
पुलिस अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि गिरफ्तार आरोपी देवेंद्र गुप्ता अजमेर के बिहारी गंज का निवासी है। उसे बुधवार रात गिरफ्तार किया गया।
अधिकारियों ने कहा कि झारखण्ड में रह रहा गुप्ता अपनी बीमार मां को देखने जिस दिन अजमेर पहुंचा, उसी दिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
एक वरिष्ठ एटीएस अधिकारी ने कहा, "उसे शुक्रवार को अजमेर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया और अदालत ने उसे 12 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications