माधुरी 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजी गईं (लीड-1)
नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसिज इंटेलीजेंस (आईएसआई) के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार भारतीय राजनयिक माधुरी गुप्ता को शनिवार को एक स्थानीय अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
मुख्य महानगरीय दंडाधिकारी कावेरी बावेजा ने दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा से कहा कि वह 53 वर्षीया माधुरी को 15 मई को अदालत में पेश करे।
पुलिस के एक सूत्र ने बताया, "हम उनकी रिमांड बढ़वाना चाहते थे क्योंकि वह हमें कई अहम जानकारियां और सुराग नहीं दे रही हैं।"
माधुरी को पाकिस्तान को सूचनाएं उपलब्ध कराने के आरोप में गत 27 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली की रहने वाली माधुरी पांच दिन से पुलिस हिरासत में थीं। वह कुछ महीने पहले शक के दायरे में आई थी। उसे दक्षेस शिखर बैठक की तैयारी में मदद के बहाने नई दिल्ली बुलाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications