प्रधानमंत्री ने विधि शिक्षा पर केंद्रित सम्मेलन का उद्घाटन किया
सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं विधि शिक्षा प्रणाली में बदलाव के संबंध में आयोजित इस सम्मेलन में आप लोगों के बीच उपस्थित होकर आज काफी खुश हूं।" उन्होंने एक ऐसे समाज पर बल दिया जहां पुरुष और महिलाओं को आसानी से न्याय मिले।
प्रधानमंत्री ने विधि शिक्षा प्रणाली में बदलाव के संबंध में कहा कि यह मौजूदा वक्त की जरूरत है। उन्होंने देश में विधि के जानकार अच्छे शिक्षकों की जरूरत पर भी बल दिया। प्रधानमंत्री ने कहा, "विश्व स्तरीय शैक्षणिक प्रणाली के लिए हमें सपना देखना होगा। विधि विश्वविद्यालयों को राष्ट्रीय महत्वाकांक्षाओं का हिस्सा बनाना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications