सेवा कर अधिकारियों का ईडन गरडस पर छापा
पांच सेवा कर अधिकारियों ने ईडन गरडस स्थित बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (सीएबी) के मुख्यालय पर छापा मारा और संस्था के कागजातों और वाउचरों की छानबीन की।
सीएबी सूत्रों ने कहा कि छापे की कार्रवाई तीन घंटों तक चली और सेवा कर अधिकारियों ने सीएबी के कुछ अधिकारियों से पूछताछ की। इसके अलावा वित्त समिति के प्रमुख चित्रक मित्रा को सोमवार को सेवा कर कार्यालय उपस्थित होने के लिए कहा।
इसके पहले आय कर अधिकारियों ने ईडन गरडस में 21 अप्रैल को छापा मारा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications