आतंकवादियों को फिर सिर उठाने नहीं देंगे : बादल
गुरुदासपुर, 1 मई (आईएएनएस)। पंजाब के उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने शनिवार को कहा कि राज्य में आंतकवादियों को फिर से एकजुट नहीं होने दिया जाएगा।
गत 24 अप्रैल को भामियाल सेक्टर में पाकिस्तानी आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में मारे गए दो पुलिसकर्मियों के परिजनों से मुलाकात करने के बाद उप मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां आतंकियों से मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
उन्होंने कहा, "हम आतंकवादियों से फिर से एकजुट होने और पंजाब में अशांति फैलाने नहीं देंगे। पंजाब पुलिस किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने में सक्षम है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications