बसपा का 22 मई से संप्रग के खिलाफ आंदोलन
बसपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को पूरे उत्तर प्रदेश में आगामी 22 मई को संप्रग के खिलाफ आंदोलन करने की घोषणा की।
बसपा के सांसदों, विधायकों और पार्टी के अन्य नेताओं के साथ हुई एक बैठक के बाद मायावती ने कहा, "प्रदेश के विकास को लेकर केंद्र सरकार गंभीर नहीं है। आंदोलन से संप्रग के झूठे नकाब को उतारने में मदद मिलेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications