आपराधिक पृष्टभूमि के 500 कार्यकर्ता बसपा से निष्कासित

पार्टी सूत्रों के मुताबिक मायावती ने पार्टी में आपराधिक पृष्टभूमि के सांसदों, विधायकों और प्रमुख नेताओं के खिलाफ अभियान चला रखा है।

बसपा कार्यालय के एक पदाधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया, "निष्कासित किए गए अधिकतर पार्टी के सामान्य स्तर के कार्यकर्ता हैं।"

उन्होंने बताया, "बाहर का रास्ता दियाए जाने वाले कार्यकर्ताओं में मुख्तार अंसारी और अफजाल अंसारी को पहले ही बसपा से निकाल दिया गया है।"

गौरतलब है कि विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अंसारी बंधुओं को मायावती ने गत 16 अप्रैल को ही पार्टी से बाहर कर दिया था।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक कृष्णानंद राय की हत्या मामले में हाथ होने की वजह से अफजाल और मुख्तार जेल में हैं। राय की इलाहाबाद के नजदीक नवम्बर 2005 को दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी।

बसपा पदाधिकारियों के साथ देर शनिवार हुई एक बैठक के बाद मायावती ने करीब 500 कार्यकर्ताओं को बाहर निकालने का फैसला लिया।

इस बीच बसपा के विरोधी पार्टियों ने इसे केवल लोगों का विश्वास जीतने के लिए एक सफाई अभियान करार दिया है।

भाजपा प्रवक्ता एच. एन. दीक्षित ने पत्रकारों से कहा, "यह गौर करने वाली बात है कि पार्टी के सामान्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ केवल कार्रवाई की गई। बसपा के अलग-थलग पड़ जाने की डर से मायावती पार्टी के सांसदों और विधायकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकती हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+