उत्तर भारत में कई जगह हल्की बारिश के आसार (लीड-1)

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। तपिश और उमस के बीच मौसम विभाग ने उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान आंधी और कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश से उत्तर भारत सहित देश के कई हिस्सों में गर्मी से लोगों को मामूली राहत मिली है। गरज चमक के साथ आंधी आने के चलते मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक के कई हिस्सों के तापमान में भी चार से आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। इसके अलावा आंधी और छिटपुट बारिश के चलते पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र में तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी दर्ज की गई।

राजस्थान का चुरु और झारखंड का डाल्टनगंज शुक्रवार को देश के सबसे गर्म स्थान रहे। इन दोनों जगहों का तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

आईएमडी ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में शनिवार को हल्की बारिश होने की उम्मीद जताई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार शनिवार को बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। शुक्रवार शाम दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश हुई थी। इसके अलावा अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

बिहार के लोगों को मौसम में आए बदलाव के कारण अगले दो दिनों तक न केवल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है बल्कि कई हिस्सों में बारिश होने की भी संभावना है।

पूरे राज्य बिहार में पुरवा हवा चलने के कारण गर्मी से राहत मिली है लेकिन उमस से लोग परेशान हैं। पटना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35़.6 डिग्री सेल्सियस, गया में 41.5 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर में 34.6 डिग्री सेल्सियस तथा पूर्णिया का तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना में आद्र्रता 51 प्रतिशत मापी गई। राज्य के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई है। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने शनिवार को बताया कि पुरवा हवा के कारण राज्य के कुछ हिस्सों में तेज हवा और कई स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना बरकरार है।

आईएमडी ने पंजाब, हरियाणा, चण्डीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आगामी 24 घंटों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। जम्मू एवं कश्मीर में भी अगले 48 घंटों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पहाड़ी राज्यों उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।

उधर, दक्षिण भारत के केरल, तटीय कर्नाटक और लक्ष्यद्वीप में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर के राज्यों सहित पश्चिम बंगाल, झारखण्ड और बिहार में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की है।

अगले एक से दो दिनों तक उत्तर-पश्चिमी, मध्य और पूर्वी मैदानी भागों में तापमान में कोई बदलाव आने की संभावना नहीं है। इसके अलावा देश के बाकी हिस्सों का मौसम शुष्क बना रहेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+